सोने की चेन चुराने की आरोपी महिला गिरफ्तार
महराजगंज। फरेंदा कस्बे में छठ पर्व पर खरीदारी करने आई महिला के गले से सोने की चेन चुराने की आरोपी महिलाओं को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। चोरी हुई चेन तुरंत बरामद कर ली गई।
जानकारी के अनुसार, प्रिंसा देवी निवासी मिश्रवलिया थाना खजनी जनपद गोरखपुर रविवार को फरेंदा कस्बे में छठ पूजा का सामान खरीदने आई थीं। वह कैंपियरगंज अपने रिश्तेदार के घर छठ मनाने आई थीं।
रविवार को सामान खरीदने के लिए फरेंदा कस्बे से खरीदारी कर सामान लेकर घर जाते समय रास्ते में कुछ महिलाएं रिक्शा पर बैठीं व सेंट्रल बैंक से 100 मीटर पहले एक महिला गले से चेन चुरा ली। प्रिंसा देवी ने बताया कि चेन चोरी की जानकारी होते ही रिक्शा पर बैठी उस महिला का हाथ पकड़ लिया तथा तलाशी लेने पर उसकी मुट्ठी से चेन बरामद हुई।
आरोपी महिला ने अपना नाम रोशनी निवासी ग्राम अमरहां थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कार्रवाई होने की पुष्टि एसपी कार्यालय के सोशल मीडिया सेल की ओर से की गई। संवाद