महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के डिगुरी गांव निवासी सहीदुन निशा को स्टेटस लगाने से गुस्साए पड़ाेसी ने उसे कमरे में बंद कर बुरी तरह से मारा-पीटा। उसे बचाने उसके पुत्र करीम व पुत्री रूबीना को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी बबलू, आजाद, मुन्ना व बबलू की पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर के अनुसार, मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे स्टेटस लगाने से गुस्साए बबलू, आजाद, मुन्ना व बबलू की पत्नी ने महिला को कमरे में बंदकर मारा-पीटा। इस संबंध में एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।