फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: माध्यमिक के विद्यार्थियों की शैक्षिक उड़ान भरने में मददगार बनेगा पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
- कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के करियर के विकास में सहभागी बनेगा पोर्टल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पंख पोर्टल माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के विकास में सहायक होगा। पोर्टल के माध्यम से उन्हें करियर के संबंध में जानकारी मिलेगी। विद्यालय में नामित किए गए नोडल शिक्षक उनका मार्गदर्शन करते हुए उनके शैक्षिक विकास में सहभागी बनने का कार्य करेंगे।
विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए समग्र शिक्षा (माध्यमिक) व यूनिसेफ के समन्वय से करियर गाइडेंस के लिए पंख पोर्टल को विकसित किया गया है। राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक में अध्ययनरत विद्यार्थियों का बेहतर ढंग से मार्गदर्शन करने के लिए प्रत्येक विद्यालय में नोडल शिक्षक भी होंगे, जो विद्यार्थियों की रूचि को ध्यान में रखते हुए उन्हें करियर की तरफ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकेंगे। उनके सहयोग से विद्यार्थी जहां रुचि वाले पाठ्यक्रम से जुड़ सकेंगे, वहीं भावी जीवन की चुनौतियों से लड़ने में भी सक्षम होंगे। विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण 15 नवंबर तक होगा। सभी प्रधानाचार्य विद्यार्थियों की लाॅग-इन आईडी बनवाते हुए इसे कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही एक पुरुष व एक महिला नोडल शिक्षक को तैनात करने का कार्य भी 20 अक्तूबर तक करेंगे।
विज्ञापन

-
इन क्षेत्रों में करियर के विकास पर होगा जोर
नोडल शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, वाणिज्य, चिकित्सा, खेल, संगीत, पेंटिंग, वाद-विवाद, लेखन, पठन-पाठन व स्थानीय सामाजिक गतिविधियों संबंधित क्षेत्र में करियर बनाने पर जोर होगा।

40 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
जिले के 39 सहायता प्राप्त व 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 में पढ़ने वाले 40 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पोर्टल के विकसित होने से लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


पंख पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से करियर से जोड़ने की पहल की जानी है। इसके लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने व उनकी आईडी बनवाने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए गए हैं।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें