फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मोबाइल क्रय केंद्र गांव जाकर घर से खरीदेंगे गेहूं

Fri, 29 Mar 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गेहूं बेचने के लिए किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर, एक ही गांव में 150 क्विंटल गेहूं तौल के लिए तैयार होगा तो मोबाइल क्रय केंद्र कर्मचारी खुद किसान के दरवाजे पर आएंगे। गांव में ही क्षेत्रीय क्रय केंद्र प्रभारी सत्यापन करेंगे। फिर तौल कराकर खुद अपने स्तर से उपज ले भी जाएंगे।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2024 में बार गेहूं खरीद के लिए समन्वय बनाकर खरीद पूरी की जाएगी। खरीद के अनुश्रवण के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम की की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। किसानों को 48 घंटे के अंदर उनके बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा।
क्रय केंद्रों पर गेहूं की उतराई, सफाई व छनाई के मद में 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किए गए भुगतान की प्रतिपूर्ति किसानों को की जाएगी। इस बार बटाईदार से भी गेहूं खरीदा जाएगा। हर केंद्र प्रभारी को प्रतिदिन 20 पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। 100 क्विंटल की सीमा तक सत्यापन से छूट रहेगी। इस बार मोबाइल क्रय केंद्रों की व्यवस्था लागू की गई है। सभी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को गेहूं की कटाई शुरू होते ही मोबाइल क्रय केंद्रों से खरीद सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें