फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्धारित समय में प्राप्त कर लेंगे निपुण लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
निपुण भारत के प्रभावी क्रियान्वयन पर शिक्षकों की चर्चा हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भगवत नगर परसिया में मंगलवार को न्याय पंचायत उदितपुर के सभी शिक्षक संकुल एवं प्रधानाध्यापकों की संयुक्त बैठक हुई। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार गौड़ ने कहा कि शिक्षक संदर्शिका के प्रयोग एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति अपनाकर हम लोग निर्धारित समय में निपुण लक्ष्य प्राप्त कर लेंगें। एआरपी धर्मेश कुमार ने कहा कि निपुण लक्ष्य प्राप्त कराना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके लिए अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जागरूक होना होगा। अभिभावक अपने मोबाइल में दीक्षा , रीड एलांग एवं निपुण लक्ष्य एप डाउनलोड कर अपने बच्चों के लर्निंग आउटकम का मूल्यांकन स्वयं कर सकते हैं। इस अवसर पर शिक्षक संकुल अनिरुद्ध कुमार,प्रदीप कुमार,रमेश तिवारी, नीरज श्रीवास्तव एवं सतीशचंद्र सिंह, सरोज कुमारी, आरती राय, प्रियंवदा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें