फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगली भैंसे का दूसरे दिन भी आतंक, किशोर को किया घायल

Fri, 12 Apr 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जंगल से भटक कर आबादी में पहुंचे भैंसे का आतंक जारी रहा। भैंसा पूरे दिन खेत से लेकर लोगाें के घरों तक मंडराता रहा। भैंसे ने विशुनपुर गबडूवा गांव के सिवान में खेत की सिंचाई कर रहे किशोर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भैंसे के आतंक से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को जंगल से भटककर आबादी में पहुंचे जंगली भैंसे ने खेत में काम कर रहे किसान खुद्दी सहित तीन लोगों पर भैंसा ने जानलेवा हमला बोल दिया था। खुद्दी की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे लेकर लोगों की पूरी रात दहशत के बीच गुजरी थी। बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के विशुनपुर गबडुआ गांव के सिवान में सुबह 10 बजे अचानक जंगली भैंसा दिखाई दिया।अभी लोग भैंसे को देख सतर्क होते की भैंसे ने खेत में सिंचाई कर रहे अभय (15) पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गया। कुछ दूरी पर मौजूद जितेंद्र (38) पर हमला करने के लिए दौड़ा तो उन्होंने नहर में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। भैंसा पूरे दिन कभी खेतों में तो कभी आबादी के बीच घरों के दरवाजे पर विचरण करता रहा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम लोगों की मदद से जंगली भैंसे को रेस्क्यू करने में जुटी रही।
डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य ने कहा की जंगली भैंसे को रेस्क्यू करने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन लोगों की भीड़ को देख भैंसा उग्र हो जा रहा है। ऐसे में उसका रेस्क्यू करना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए जंगली भैंसे को वन क्षेत्र की ओर भगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें