फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा

Tue, 20 May 2025 08:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने घर में ही पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची चौक पुलिस दोनों को थाने ले गई। उन्हें समझाने का प्रयास की, लेकिन दोनों साथ रहने की जिद करने लगे। परिजनों की सहमति के बाद प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां का पड़ोस के युवक से लंबे साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार की रात पति छत पर सोने चला गया। इधर, महिला प्रेमी को कमरे में बुला ली। इसी दौरान घर में कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी तो परिजन जग गए। पति छत से नीचे पहुंच कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों साथ में देखकर दंग रह गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। दोनों के परिजनों ने आपस सुलह समझौता करने की बात कही तो महिला प्रेमी से लिपटकर रोने लगी। काफी प्रयास के बाद भी महिला ने प्रेमी से अलग होने की बात स्वीकार नहीं की। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज के अनुसार, दोनों के परिजनों की सहमति से महिला अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें