फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विधायक इरफान सोलंकी से जेल में मिलने आई पत्नी और भाई, बोले- दुआ करना

Fri, 23 Dec 2022 04:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी बुधवार को पूरी रात करवटें बदलते रहे। जेल मैनुअल के अनुसार उन्हें आम बंदी की तरह रखा गया है। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने पढ़ने के लिए अखबार मांगा, लेकिन नियम के अनुसार अतिरिक्त सुविधा नहीं दी गई।
विज्ञापन
जेल से बाहर आते इरफान सोलंकी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जेल से महराजगंज जेल में लाए गए सपा विधायक इरफान सोलंकी से शुक्रवार दोपहर को उनकी पत्नी नसीम, भाई अरसद और आसिफ ने मुलाकात की। हालांकि परिजन मीडिया से बात करने में कतराते रहे, उन्होंने कहा कि विधायक ने दुआ करने की अपील की है।

विज्ञापन


सपा विधायक इरफान सोलंकी बुधवार को पूरी रात करवटें बदलते रहे। जेल मैनुअल के अनुसार उन्हें आम बंदी की तरह रखा गया है। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने पढ़ने के लिए अखबार मांगा, लेकिन नियम के अनुसार अतिरिक्त सुविधा नहीं दी गई। जेल में बने टेलीफोन बूथ से उन्होंने घर पर बातचीत की। जिला कारागार के सामने बृहस्पतिवार को कुछ सपा नेता पहुंच गए। उन्हें पता चला था कि सपा विधायक पेशी पर जाने वाले हैं। काफी देर तक सपा नेता अपनी गाड़ी खड़ी कर इधर-उधर टहलते रहे।

दरअसल, सपा के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई कि सपा विधायक को महराजगंज जिला जेल से कहीं और शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद सपा कार्यकर्ता जेल के बाहर पहुंच गए। इस दौरान विंद्रेश कन्नौजिया, जितेंद्र यादव, तसौर हुसैन, राहुल मिश्रा, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि सपा विधायक को पेशी पर ले जाया जाएगा, लेकिन यहां आने पर सही जानकारी नहीं मिल रही है। ऐसा लगा रहा है कि सरकार जानबूझकर सपा विधायक को परेशान करने की कोशिश कर रही है। उधर, जेल प्रशासन सपा विधायक को कहीं और ले जाने की बात से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें