मिठौरा। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकड़ंगा निवासी सरोज ने पति पर अकारण मारने-पीटने का आरोप लगाया है। सरोज ने तहरीर देकर बताया कि पति नशे का आदी है। जब भी मैं विरोध करती हूं तो वह मुझे पीटता है। दो दिन पहले वह शराब के नशे में आया और अकारण गाली देने लगा। जब मैंने विरोध किया तो मारपीट कर घर से भगा दिया। थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह का कहना है। तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।