फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्नी ने लगाया पति व ननदोई पर घर जलाने का आरोप, केस

Sat, 21 Jun 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सभा नारायणपुर निवासी वंदना विश्वकर्मा ने पति और ननदोई पर घर में आग लगाने का केस दर्ज कराया है। यह घटना बृहस्पतिवार को शाम में तब हुई जब महिला घर में ताला बंद करके बच्चों के साथ मायके गई थी। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया सास-ससुर की मृत्यु हो चुकी है। पति गिरजेश विश्वकर्मा का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है, जिससे दोनों में विवाद चल रहा है। विवाद की वजह से पति अपने बहनोई के साथ गोरखपुर रहता है। मायके में मुंडन के कारण 16 जून को घर में ताला बंद करके तीनों बच्चों के साथ निचलौल चली गई थी। रंजिश के कारण पति ने ननदोई को साथ लेकर बृहस्पतिवार शाम में नारायणपुर आकर ताला तोड़कर पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दिया, जिससे सारा सामन चलकर राख हो गया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर पति गिरजेश विश्वकर्मा व उसके बहनोई बजरंगी विश्वकर्मा के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें