फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जब बूथ मजबूत होगा, तभी पार्टी मजबूत होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिसवा कस्बे के एक मैरिज हाल में समाजवादी पार्टी की बैठक हुई। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक उम्मीदवारों को जीत दिलाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि जब बूथ मजबूत होगा, तभी पार्टी मजबूत होगी। सभी को एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव मिशन 2024 के लिए पूरी ताकत साथ लगने की जरूरत है, जिससे महराजगंज लोकसभा सीट के साथ प्रदेश के 80 सीटों से भाजपा हटाओ का अभियान सफल होगा। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान ने कहा कि एनडीए को हरा कर पीडीए यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक इस बार एकजुट होकर भाजपा की विदा करेंगे। जिला सचिव राकेश सिंह, कैलाश प्रजापति, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, महेन्द्रा नन्द जायसवाल, विद्यासागर यादव, प्रवीण सिंह, प्रमोद शर्मा, शैलेष सुल्तानिया, ईश्वर यादव, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें