फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महाठग आरव रकम हड़पा तो थाने का चक्कर लगाते रह गए पीड़ित

Sat, 09 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव का आरव पटेल जालसाजी कर लोगों से रकम हड़पता था। उसकी साठ-गांठ रसूखदार लोगों से थी। इससे पीड़ितों को थाने का चक्कर लगाने पर भी न्याय नहीं मिला। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में वाद दाखिल करने के बाद न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज हुआ था। अब आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा तो उसके काले कारनामे परत दर परत खुलने लगे। वह लोगों से रकम हड़पा था तो लोग थाने का चक्कर लगाते ही रह गए थे। जालसाजी कर उसने करोड़ों की संपत्ति बनाई। लोगों को फर्जी कंपनी का प्रपत्र देकर चूना लगाता था।
विज्ञापन

हरखपुरा गांव के सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि एक बार आरव मेरे पास आकर बैठा। हालचाल पूछा और कमाई व जीविका के विषय में बातचीत किया। उसने बताया कि मेरे पास एक रजिस्टर्ड कंपनी है। इसमें आप पैसा जमा करेंगे तो 30 प्रतिशत प्रत्येक माह आपको हम देते रहेंगे। जब ज्यादा पैसे देंगे तो ज्यादा लाभ मिलेगा। कुछ दिन बाद हम आपका धन दोगुना करके दे देंगे। इस तरह 3,00000 रुपये अपने अकाउंट के माध्यम से दे दिया था। गांव के राजेश गुप्ता ने 6,00000 रुपये दिया था।
कन्हैया गुप्ता ने भी 8,00000 रुपये दो बार में देने की बात कही। उन्होंने बताया कि गांव में वह सभी काफी घुल-मिलकर बातें करता था। किसी को उसके जालसाजी का अहसास नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि लगा की गांव के लोगों से ठगी नहीं करेगा, लेकिन जब उसकी कलई खुली तो पैरों तले जमीन खिसक गई। घुघली थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें