फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोते को बाबा ने दी मुखाग्नि तो मौजूद लोगों के छलक पड़े आंसू

Fri, 09 Aug 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। देवरिया जिले के मेहरौना में संचालित पंडित दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कालेज में फूड प्वाजनिंग की घटना में फरेंदा क्षेत्र के भैसहिया निवासी शिवम यादव की मौत हो गई। छात्र के मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। बुधवार की रात में करीब आठ बजे पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। रात में करीब नौ बजे के करीब पुलिस व स्थानीय लोगों की उपस्थिति में शिवम यादव का अंतिम संस्कार त्रिमुहानी घाट पर किया गया। जहां पर बाबा अयोध्या प्रसाद ने पोते के चिता में आग लगाई तो लोग फफक पड़े। सभी लोगों के आंखों में आंसू लिए विधाता को कोस रहे थे।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के भैसहिया निवासी सदानंद यादव का 12 वर्षीय बेटा शिवम यादव देवरिया के आश्रम पद्धति इंटर काॅलेज में कक्षा आठ में पढ़ता था। जहां पर बासी छोला खाने से विद्यालय के कई छात्र बीमार पड़ गए थे। जिसमें शिवम यादव की मौत हो गई। इस हादसे पूरा जिला सहम गया। परिजनों को सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। काफी संख्या में लोग गोरखपुर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। जहां पर लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर रही।
पुलिस की मौजूदगी में शिवम यादव का शव गांव लाया गया। जहां पर देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के काफी देर बाद पिता सदानंद यादव मुंबई से घर पहुंचे तो माहौल काफी ह्दय विदारक हो उठा। मां के साथ दोनों बहने पिता से लिपट कर रोने लगी तो सबकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मां सरस्वती देवी रो रोकर बेसुध हो रही थी। मौजूद महिलाएं ढाढ़स बंधाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें