फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गेहूं खरीद शुरू, पिछले साल से स्थिति बेहतर

Fri, 19 Apr 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-5145.842 एमटी हुई खरीद, नेफेड के 15 में से सिर्फ पांच केंद्रों पर खरीद हो सकी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गेहूं क्रय केंद्रों पर एक मार्च से खरीद शुरू है। अब तक 5145.842 मिट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। खरीद का लक्ष्य 156000 मिट्रिक टन है। अभी तक सरकारी एजेंसियों पर ही खरीद हो सकी है। नेफेड की गति धीमी है। 1170.68 लाख रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया गया है, जबकि 767.17 लाख रुपये बाकी है।
गेहूं खरीद शुरू हुए करीब डेढ़ माह का समय बीतने वाला है। गेहूं की फसल लेट तैयार हुई, लेकिन खरीद की स्थिति अब तक सम्मानजनक है। पहले एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होती थी, लेकिन इस बार एक मार्च से ही क्रय केंद्र स्थापित कर दिए गए। उपज की बेहतर ढंग से खरीद के लिए इस बार खाद्य विभाग के 30, पीसीएफ 64, यूपीएसएस 15, पीसीयू 42, मंडी समिति चार, भारतीय खाद्य निगम 7, एनसीसीएफ 6 व नैफेड के 18 खरीद केंद्र बने हैं। कुल 183 केंद्रों को मंजूरी दी गई है, जिसमें से सभी केंद्रों ने खरीद शुरू करते हुए आंकड़े को आगे बढ़ाया है। बतादें कि 7300 किसान बिक्री के लिए पंजीकरण करा चुके थे जो संख्या अब दस हजार से अधिक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि अब तक पिछले वर्ष 533.379 एमटी गेहूं खरीदा गया था, लेकिन इस बार खरीद का आंकड़ा अधिक है। बनाए गए क्रय केंद्रों में खाद्य विभाग के 30 में से सभी केंद्रों पर, पीसीएफ के 64 में 59, यूपीएसएस 15 में 10, पीसीयू 42 में 34, मंडी समिति के सभी केंद्रों, एनसीसीएफ के 6 में से 5 केंद्र, भारतीय खाद्य निगम के 6 में से 4 और नेफैड के 15 केंद्रों में से पांच पर खरीद शुरू हो चुकी है। हमारा उद्देश्य लक्ष्य प्राप्त करना है। जिन क्रय केंद्रों की खरीद कम है उन्हें जनसंपर्क अभियान तेज करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें