फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंधी-बारिश से गिरी गेहूं की फसल, बिजली गिरने से तीन झुलसे

Thu, 21 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। बिजली गिरने से मवेशी की मौत हो गई। जबकि एक महिला, पुरुष व बालिका झुलस गई। आंधी के चलते कई घरों के टीन शेड उड़ गए। शहर के कई मोहल्लों में झुलते केबल के तार टूट गए। इससे कई गांवों की घंटों बिजली गुल रही। आंधी के चलते कई स्थानों पर गेहूं की फसलें गिर गईं।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के बिशुनपुरा निवासी श्रीकांत पाल के मकान पर गरज के साथ करीब 12 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। उनका छत फट गया। बिजली की चपेट में आने से श्रीकांत की 20 वर्षीय पुत्री रंजू झुलस गई, उसके कान से सुनाई देना बंद हो गया। बल्ब, बोर्ड, पंखा, टीवी, बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। बिजली गिरने से श्रीकांत के पड़ोसी बैजू वर्मा, घुरई, सूर्यनारायण पांडेय, प्रेम के घरों के बिजली के उपकरण भी जलकर नष्ट हो गए।
परसामलिक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनेशपुर टोला सगरहवां निवासी अलीहसन (52) बुधवार दोपहर में भैंस चराने गए थे। बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई जबकि अलीहसन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

निचलौल क्षेत्र के कटका उर्फ करवतही निवासी राजू कन्नौजिया की पत्नी पूनम देवी (35) बकरी के लिए चारा लेने गांव के पश्चिम सिवान स्थित गन्ने के खेत में गई थीं। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। पूनम अभी चारा लेकर खेत से निकलने वाली थीं। इसी बीच गरज के साथ कुछ दूर पर बिजली गई, जिसकी चपेट में आकार पूनम झुलस गईं। एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लेखपाल को निरीक्षण के लिए भेजा गया है। पनियरा क्षेत्र में तेज हवा व ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। क्षेत्र के किसान राजेश्वर सिंह, दुर्विजय सिंह, सुनील सिंह, हाफिज इसरार ने बताया कि हवा से गेहूं की फसल गेंहू की फसल झुक गई है। ग्राम पंचायत सोहांस, धनखरी व गेहुअना आदि गांवों में फसलें प्रभावित हुई हैं।
बारिश ने किसान चिंतित
आंधी और बारिश के चलते कई जगहों पर गेहूं की फसलें गिर गई हैं। इससे किसान चिंतित हो गए हैं। बसूली कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि इन दिनों खेतों में गेंहू की फसल पकने के कगार पर है। ऐसे में बारिश के चलते गेंहू के दाने काले हो जाएंगे। फसलों के दाने सड़कर नष्ट हो जाएंगे। ऐसे में हवाओं के साथ हुई बारिश से गेंहू के फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। जबकि दहलन के फसलों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। तिलहन की अधिकांश फसलों की कटाई हो चुकी है। आम के फसलों में इन दिनों बौर लगे हैं, जिसमें अभी दाने नहीं पड़े हैं। ऐसे में तेज आंधी और पानी से आम की पैदावार पर भी असर पड़ेगा। वहीं केले की फसल पर भी आंधी और पानी का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
करीब 250 गांवों की तीन घंटे तक ठप रही बिजली
महराजगंज। जिले में बुधवार को आई आंधी-बारिश से शहर से लेकर देहात क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। कई जगहों पर 33 केवी के लाइनों में फॉल्ट आने से निचलौल, घुघली और चेहरी विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े करीब 250 गांवों की बिजली तीन घंटे ठप रही। जानकारी के मुताबिक सिंदुरिया के पास 33 केवी की लाइन में फाल्ट आने से निचलौल शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के जयश्री, रायपुर, लालपुर, सिधावे, बाली, दमकी, ओबरी, डोमा, बढ़या सहित करीब 90 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह चेहरी और घुघली के 33 केवी की लाइनों में फाल्ट होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी भी हुई। अधीक्षण अभियंता यशपाल सिंह ने बताया कि तेज आंधी और बारिश की वजह से कुछ जगहों पर फॉल्ट की दिक्कत हुई थी। मौसम ठीक होते ही पावर कॉर्पोरेशन की टीम उक्त फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें