फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 05 Apr 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहानी में शुक्रवार को आग की चपेट में आने से आधा एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सैकड़ों ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पंपिंग सेट लगाकर आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कुछ लोग जमुहानी गांव से दक्षिण एक झोपड़ी में बैठकर गांजा पीने के बाद आग बुझाकर चले गए। पछुआ हवा से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने खेदू के गेहूं के खेत को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते करीब आधा एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर प्रवीण पाण्डेय, आकाश यादव, बाढ़ू यादव, अशोक मिश्रा समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर पंपिंग सेट चलाकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें