फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हेल्थ एटीएम से जांच की देनी होगी सप्ताहिक रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीएचसी पीएचसी पर स्थापित हेल्थ एटीएम के जरिये मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल रही है। अब हेल्थ एटीएम से लैब टेक्नीशियन की ओर से रोजाना की जांच की साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी और इसे सीएमओ कार्यालय को भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार, जिले में 17 सीएचसी व 40 पीएचसी और एक नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। यहां पर हेल्थ एटीएम मशीन के माध्यम से रक्तचाप, रक्त शर्करा, आक्सीजन स्तर, हृदय गति और शरीर का तापमान समेत 74 प्रकार की जांच की सुविधा दी जा रही है। लेकिन इसमें ज्यादातर केंद्रों पर लैब टेक्नीशियन की ओर से हेल्थ एटीएम मशीन क्रियाशील होने के बावजूद भी जांच नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें