फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाले में उगे घास-फूस, नाली भी बदहाल

Wed, 31 May 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
इंदिरा नगर वार्ड में कूड़े से पटा नाला।संवाद
विज्ञापन
सफाई नहीं हुई तो बारिश में बढ़ेगी वार्डवासियों की बढ़ेगी मुश्किल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका की ओर से स्वच्छता को लेकर किया जा रहा दावा खोखला दिख रहा है। इंदिरा नगर वार्ड की भी स्थिति बदहाल है। वार्ड के बीच से गुजरने वाले नाले की सफाई नहीं हुई है। मुख्य मार्ग की नाली भी बदहाल है। यदि समय रहते नाले-नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो बरसात के मौसम में वार्ड में लोगों को मुुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
फरेंदा मार्ग से बांसपार जाने वाली सड़क पर स्थित इंदिरा नगर वार्ड में सफाई व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय है। मुख्य मार्ग के किनारे नाली टूटी है। जबकि बीच-बीच में उसके पटे होने से पानी का बहाव ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। इसी प्रकार सिंचाई विभाग से वार्ड के बीच से आ रही नाली भी झाड़-झंखाड़ से पटी हुई है। बरसात का मौसम शुरू होने में करीब 15 दिन का समय बाकी है। ऐसे में पालिका की ओर से इसमें सफाई नहीं कराई गई तो वार्ड के लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। वार्ड के प्रदीप कुमार ने कहा कि नाले की सफाई जल्द करानी होगी।
विज्ञापन

उधर, आजाद नगर वार्ड में आधे से अधिक हिस्से मेंं नाली का अस्तित्व नहीं है। इससे वार्ड में रहने वाले लोगों को भी समस्याओं से जूझना पड़ता है। घरों से आने वाला पानी सड़कों के किनारे के भर जाता है। इससे सड़क भी कमजोर हो रही है। वार्ड के राजीव कुमार ने कहा कि पूरे वार्ड में नाली के न होने से जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन

..
कोट
बरसात से पहले सभी नालों व नालियों को सफाई करा दी जाएगी। इसके लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। कार्ययोजना के मुताबिक एक से 15 जून के बीच अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराई जाएगी।
आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें