फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश ने दिलाई गर्मी व उमस से निजात

Sat, 09 Sep 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में बादलों की अटखेलियों के बीच शुक्रवार की शाम को हुई बारिश ने आमजन को गर्मी व उमस से निजात दिलाई। बारिश के बाद मौसम न सिर्फ खुशनुमा हो गया, बल्कि हर वर्ग को उससे राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिलों में बारिश न होने से गर्मी व उमस बढ़ रही थी। जब बादल उमड़ते थे तो उम्मीद जगती थी कि शायद बारिश हो। कई बार आसपास के जिलों में अच्छी बारिश हुई, लेकिन अपने जिले के लोगों को निराश होना पड़ता था। शुक्रवार की सुबह तेज धूप खिली, दोपहर तक तापमान बढ़ने से गर्मी व उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद बादल घिर आए। काफी देर तक उमड़ने के बाद शाम को पांच बजे के बाद अचानक बारिश शुरू हुई। लगभग आधे घंटे तक हुई तेज बारिश ने न सिर्फ मौसम को खुशनुमा बना दिया, बल्कि गर्मी व उमस से लोगों को राहत भी दिलाई। बारिश शुरू हुई तो बच्चों ने भी साइकिल से घूमकर व पानी में भीग कर आनंद उठाया।

किसान भी नजर आ रहे प्रसन्न
रुक- रुक कर हो रही बारिश के बीच फसलों की हरियाली को देखकर किसान भी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। किसान नागेंद्र ने बताया कि शनिवार को हुई बारिश फसलों की दृष्टि से अच्छी है। रुक-रुक कर ऐसी बारिश होने से खेत में नमी बरकरार रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश फसल की दृष्टि से अच्छी है। इससे जहां खेतों में नमी बनी रहेगी, वहीं फसल की पैदावार भी अच्छी होगी।
-वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें