फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश से गिरा पारा, जलभराव ने बढ़ाईं दुश्वारियां

Wed, 24 May 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सदर कोतवाली में बारिश के बाद हुआ जलभराव।संवाद
विज्ञापन
सोमवार की देर रात मौसम ने ली करवट, सीजन की हुई दूसरी बारिश कृषि के लिए उपयुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मौसम के अचानक करवट लेने से मंगलवार को तापमान में हल्की गिरावट आई। सोमवार की रात आंधी की वजह से कुछ स्थानों पर टीन शेड व पानी की टंकी आदि उड़ गए। वहीं बारिश की वजह से कुछ वार्डों में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को सुबह के वक्त परेशानी हुई। जबकि दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को उमस से जूझना पड़ा। कृषि विभाग के जानकार इस बारिश को कृषि व किसानों के लिए हितकर बता रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से सूर्य की तपिश से लोग परेशान थे। सोमवार की रात में एक बजे के बाद मौसम बदला व कहीं धीमी तो कहीं तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी की वजह से नगर के पीजी कॉलेज के सामने फल की दुकान पर टीन शेड गिर गया।
विज्ञापन

परतावल क्षेत्र के ग्राम पिपरा लाला के कृष्णमोहन की पानी की टंकी उड़ गई। रात से हुई बारिश की वजह से शहर के वार्डों व सड़क किनारे जहां-तहां जलभराव हो गया। गांधी नगर, सिविल लाइंस व विस्मिल नगर वार्ड में हुए जलभराव से लोगों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ा। पानी में जाने से बचने के लिए अधिकांश लोगों ने वाहन का सहारा लिया।
जलनिकासी के लिए नाली का प्रबंध न होने से शहर के सक्सेना चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पानी दोपहर तक फैला रहा। दुर्गा मंदिर परिसर में पानी के लगने से कुछ लोगों ने उसे निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। बाद में पालिका के कर्मियों ने वार्डों व इन स्थलों पर पहुंचकर समस्याओं को दूर किया। इसके अलावा सिंदूरिया बाजार, मिठौरा, चौक बाजार, पनियरा, परतावल, घुघली, नौतनवां, निचौल समेत अन्य स्थानों पर भी आंधी व पानी ने लोगों की मुश्किल को बढ़ाया। हालांकि दोपहर बाद हुई धूप ने उमस को बढ़ाते हुए एक बार फिर आमजन की मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य किया।
विज्ञापन

...
बस स्टेशन पर यात्रियों की हुई सांसत
यात्रा करने के लिए बस स्टेशन पहुंचे यात्रियों को बस तक पहुंचने में परेशानी हुई। स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में जहां-तहां मिट्टी-बालू आदि सामग्री रखी है। बारिश की वजह से बस स्टेशन परिसर कीचड़ मेंं तब्दील हो गया।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें