खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव के पास रजियाघाट पर डंडा नदी पर बने रपटा पुल के ऊपर पानी चढ़ जाने से रविवार को लोगों की आवाजाही ठप रही। जानकारी के अनुसार नौतनवा से शेख फरेंदा जाने वाले मार्ग पर डंडा नदी के रजिया घाट पर करीब बीस साल पहले रपटा पुल बनाया गया है। बरसात के समय में हर साल पुल के ऊपर पानी चला जाता है। ग्रामीण हीरालाल शर्मा, स्वामीनाथ, केदारनाथ, संतोष,अगंद, सूरज आदि लोगों ने बताया कि रपटा पुल के ऊपर पानी आने से आवागमन ठप हो जाता है। इससे लोगों को सात से आठ किलोमीटर घूमकर बाजार, तहसील में काम के लिए नौतनवा आना-जाना पड़ता है। यदि रपटा पुल नहीं बना होता तो ऐसी स्थिति न रहती।