बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला पिपरा में पानी बहने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के प्रार्थना पत्र की जांच कर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध एससी- एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला पिपरा में रविवार को पानी बहने की विवाद को लेकर उमापति पासवान व संजय विश्वकर्मा पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस घटना में रामसरन घायल हो गए। मामले में उमापति पासवान ने तहरीर देकर गांव के चार लोगों पर मारपीट करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया। सदर कोतवाल रवि राय ने बताया कि आरोपी संजय विश्वकर्मा, रवींद्र विश्वकर्मा, राजन विश्वकर्मा व विपिन विश्वकर्मा के विरुद्ध अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी- एसटी) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। संवाद