फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चेक बाउंस के मामले में वारंटी को जेल

Wed, 06 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने पर मंगलवार को नौतनवा पुलिस ने एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि प्रमोद कुमार निवासी महुअवा अड्डा बाजार चेक बाउंस होने से संबंधित मामले में वांछित वारंटी है। इसके द्वारा मुकदमे की पैरवी नहीं की जा रही थी। न्यायालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार अभियुक्त को उसके घर से हिरासत में लेकर न्यायालय चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें