महराजगंज। बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान सीएमओ ने कार्य में लापरवाही बरतने वाली वाली कार्यकतओं को चेतावनी दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, जैसे संस्थागत प्रसव, एएनसी रजिस्ट्रेशन, नवजात शिशु ट्रैकिंग और गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।सीएमओ ने सभी अधीक्षकों को निर्देश दिए कि उन ब्लॉकों में जहां संस्थागत प्रसव की स्थिति शून्य है, वहां आशा कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया जाए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं से यह पूछा जाए कि किन कारणों से उनके क्षेत्र में प्रसव की स्थिति शून्य बनी हुई है। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को एक महीने का समय दिया जाए ताकि वे स्थिति में सुधार ला सकें।