महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में सोमवार को प्रसव केंद्र की एएनएम, स्टाफ नर्स, नर्स मेंटर के कार्याे के प्रगति की समीक्षा हुई। अप्रैल 2023 से 20अगस्त 2023 तक जिस प्रसव केंद्र पर जितना प्रसव हुआ है, उसे मंत्रा दर्ज करना अनिवार्य है। मंडल पर्यवेक्षक विजेंद्र चौबे ने बताया कि समीक्षा में पाया गया कि सिर्फ तीन प्रसव केंद्र को छोड़कर बाकी सभी प्रसव केंद्र का प्रसव रिपोर्ट दर्ज है। बागापार, राम्हौली उपकेंद्र की एएनएम, स्टाफ नर्स को चेतावनी दी गई। इस दौरान डॉ. समशुल अफाक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, बीसीपीएम लवली वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद