फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रगति रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर उपलब्ध नहीं कराने पर वेतन रोकने की चेतावनी

Fri, 15 Dec 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को 26 जनवरी तक चलने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा व विकास कार्यों में प्रगति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। विकसित भारत संकल्प यात्रा को सुगम एवं सुचारू रूप से चलाए जाने व विकास कार्यों को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर सभी पात्रों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराएं। विकास कार्यों में अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है वह विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट 15 दिन में मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं, ऐसा न होने पर वेतन रोक दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. नीना वर्मा, डीएसटीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा, उपायुक्त जिला उद्योग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें