फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जाति प्रमाण पत्र न बनने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को तहसील पहुंच एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यक्ति ने बेटी का जाति प्रमाण पत्र जारी करने की गुहार लगाई। इन्होंने चेतावनी दी है, की अगर जल्द प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया, तो तहसील पर जिम्मेदारों के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे। रमपुरवा निवासी दीपक कुमार गौंड ने एसडीएम मुकेश कुमार सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया है की वह अनुसुचित जनजाति का है। उनका जनजाति प्रमाण पत्र पूर्व में जिम्मेदारों की ओर से जारी भी किया जा चुका है। वही बेटी अर्पिता का जवाहर नवोदय विद्यायल महराजगंज में कक्षा छह में प्रवेश होना है। जहां पर विद्यालय की ओर से जाति प्रमाण पत्र की मांग की गई है। जिसके लिए आवेदन किया गया था। जहां पर जिम्मेदारों की ओर से आय व निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। जबकि जाति प्रमाण पत्र का आवेदन खारिज कर दिया गया है। जबकि विद्यालय में बिटिया का दाखिला कराने के लिए जाति प्रमाण पत्र की जरूरत है। वही पीड़ित दीपक ने पत्र में चेतावनी दी है, की अगर बेटी अर्पिता का जाति प्रमाण समय से जारी नहीं किया गया। तो वह तहसील पहुंच जिम्मेदारों के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे। एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है। जरूरी कागजात के अभाव में आवेदन निरस्त किया गया होगा। जांच कर जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें