फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिठौरा की वार्डेन को पद से हटाया, घुघली की वार्डेन को चेतावनी

Sat, 04 Feb 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर शुरू हुआ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का निरीक्षण
बीएसए ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गठित दो टीमों ने बृहस्पतिवार की देर रात जिले के तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिठौरा में मिलीं खामियों पर वार्डेन को जांच होने तक पद से हटाते हुए पूर्णकालिक शिक्षिका को प्रभार दिया गया है। वहीं, घुघली में वार्डेन को चेतावनी दी गई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बृजमनगंज इंद्रजीत ओझा व पनियरा गरिमा यादव एवं जिला समन्वयक बालिका केके सिंह की टीम ने कस्तूरबा विद्यालय वनग्राम व मिठौरा का निरीक्षण किया। वनग्राम मेंं व्यवस्था ठीक मिली।
विज्ञापन

मिठौरा में बालिकाओं की न्यूनतम उपस्थिति मिली। शिक्षण अधिगम सामग्री कक्ष बदहाल मिला। कस्तूरबा की बालिकाओं को घर से आने-जाने की अनुमति प्रदान की गई। अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। मेन्यू के अनुसार नाश्ता व भोजन न दिए जाने की शिकायत भी मिली। जिस पर बीएसए ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करते हुए जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। समिति में खंड शिक्षा अधिकारी पनियरा व बृजमनगंज एवं जिला समन्वयक बालिका को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अरविंद मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी सिसवा अनीता तिवारी व अन्य खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम ने घुघली कस्तूरबा का निरीक्षण किया। वहां पर भी खामियां मिलीं तथा उनका कार्य व्यवहार खराब मिला। टीम की रिपोर्ट के आधार पर वार्डेन को चेतावनी देते हुए अविलंब सुधार के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण अभियान एक सप्ताह तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें