महराजगंज। कोतवाली पुलिस वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमे में अभियुक्त दिवाकर यादव निवासी ग्राम छाती राम, थाना श्यामदेउरवा वर्ष, लंबे समय से फरार चल रहा था। शुक्रवार को रात करीब 02:15 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को चिउरहां से चौक जाने वाली नहर रोड से अजीजी कॉलेज हॉस्टल जाने वाली सड़क के मोड़ पर स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद लोहे की रॉड तथा 5,830 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि इस मामले में वांछित आरोपी दिवाकर यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।