फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठहरिए तब जाइए, गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग का यात्रा जोखिम भरा

Mon, 08 Jul 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
एकसड़वा चौराहे के सड़क के किनारे जलभराव। 
विज्ञापन
फरेंदा/अड्डा बाजार। गोरखपुर-सोनौली का सफर अब जोखिम भरा हो गया है। इस राजमार्ग पर सफर करना जानलेवा साबित हो सकता है। सड़क के किनारे की गई खोदाई से हादसे का डर सता रहा है। करीब छह दिनों से हो रही मुसलधार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों के किनारे बने भवन जर्जर हालत में हो गए है, इसलिए उसमें रहने वाले लोगों को दुर्घटना की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर स्थित एकसड़वा चौराहे पर कार्यदायी संस्था पीएनसी ने घर के सामने गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है, जिसमें बरसात के कारण जलजमाव हो गया है। पानी से होकर सड़क पर आना-जाना पड़ रहा है। पीएनसी कंपनी के कर्मचारियों को मुसीबत से कोई लेना देना नहीं है। जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया है। सड़क के किनारे गड्ढे बने हुए हैं, पानी भरने के कारण गड्ढे दिखाई नंही दे रहे हैं, जिसमें गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं।
सड़क के किनारे पर्याप्त संकेतांक भी नहीं लगे हैं। हाइवे के किनारे निकाली गई मिट्टी से भवनों पर खतरा बना हुआ है। बीते कुछ दिन पहले भैया फरेंदा चौराहे पर अशोक मद्धेशिया का दो मंजिला मकान ढहने के बाद लोगों के मन में डर बना हुआ है। मिट्टी निकालने के कारण बरसात का पानी घरों के नींव में समा रहा है, जिससे मकानों में दरारें आ रही हैं। मकान के अंदर रहने वाले लोग अनहोनी से सहमे हुए है। कंपनी ने पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था भी नहीं की है, जिससे कभी भी हादसा होने का डर बना हुआ है। चौराहे के बसंत गुप्ता, करण राजभर, जगलाल, इंद्रवली, मंतलाल, रामकिशुन व उस्मान ने बताया कि घर के सामने गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससें घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें