महराजगंज। मेडिकल रिप्रेंजेटिटव संघ महराजगंज के लोगों ने शुक्रवार को प्रदेश के लेबर कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन एडीएम डाॅ. पंकज वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि अनुचित श्रम प्रथाओं को तत्काल बंद किया जाए तथा प्रतिनिधि मंडल को मिलने का समय दिया जाए। सौंपे गए ज्ञापन में चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने, सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को निश्चित अवधि रोजगार, नौकरी से न निकालें, बिक्री संवर्धन कर्मचारी सेवा शर्तों का अनुपालन, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स, ट्रैकिंग, गोपनीयता रोकने, न्यूनतम वेतन बोर्ड गठन, मजदूर दिवस पर अवकाश घोषित करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। मांगों पर विचार करने तथा यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए समय देने की मांग की गई है। इस दौरान विमेश कुमार मिश्रा, प्रशांत चौरसिया, गिरिजेश कुशवाहा, सचिन, प्रदीप, प्रमोद, शांति, अजय मौजूद रहे। संवाद