फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 से अधिक उम्र के मतदाताओं की सूची तैयार करें बीएलओ : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
80 से अधिक उम्र के मतदाताओं की सूची तैयार करें बीएलओ : एसडीएम
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन संबंधित तैयारियां काफी तेज हो गई हैं। बुधवार दोपहर एसडीएम राम सजीवन मौर्य की अध्यक्षता में नौतनवां तहसील सभागार में बीएलओ के साथ बैठक हुई। इस दौरान मतदाताओं के नाम बढ़ाने, दिव्यांग मतदाताओं के नाम चिह्नित करने सहित कई आवश्यक विंदुओं पर दिशा निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक बूथों से 15-15 नए मतदाताओं विशेषकर महिला मतदाताओं के नाम बढ़ाने पर जोर दें। दिव्यांग एवं 80 से अधिक उम्र के मतदाताओं का नाम चिह्नित कर उनकी एक अलग सूची तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें जिससे मतदान के दौरान ऐसे मतदाताओं को विशेष वरीयता दी जा सके। इस दौरान जयंती रावत, विनोद पटेल, विक्की साहनी, अनुराग कुमार, बृजेश यादव, आशा जायसवाल, निशा अग्रहरी, राकेश त्रिपाठी, प्रमोद पाठक, सूरज गौड़, सुमन शर्मा, ईश्वरचंद, सरोज देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें