छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
नौतनवां/भिटौली। क्षेत्र के पुरैनिहा में स्थित डीबीएस एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने बुधवार को रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। रैली को प्रधानाचार्य रोमा बरनवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शामिल छात्र तख्तियां लिए सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। लोकतंत्र को मजबूत बनाना है, आदि नार नगा रहे थे। इस दौरान प्रबंधक श्रीचंद बरनवाल, विजय चंद बरनवाल, संदीप शर्मा, हीरालाल विश्वकर्मा, अब्दुल सत्तार आदि मौजूद रहे।
इस्लामिया महिला महाविद्यालय हरपुर चौक की छात्राओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। हरपुर चौक, सियरहीभार, गोपाला, कंचनपुर, मोहम्मदपुर, रघुनाथपुर आदि ग्राम सभा में छात्राओं ने घर-घर जाकर लोगों जागरूक किया। इस दौरान प्रबंधक निसार अहमद, नईमुद्दीन, आशुतोष यादव, अभिषेक त्रिपाठी, सुशील आदि मौजूद रहे। संवाद
मानव शृंखला बनाकर मतदाताओं को किए जागरूक
महराजगंज। स्थानीय पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। ‘जागो मतदाता’ की मानव शृंखला बनाकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों की टीम ने चिऊरहा, चौपरियां तथा पिपरदेउरा गांवों में लोगों से घर घर संपर्क कर निष्पक्ष व शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। इसी क्रम में मेरा बूथ-सुंदर बूथ अभियान के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं ने रंगोली बनाकर ग्राम सभाओं में बूथों को सजाया। प्रधानाचार्य रामइंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का गठन छात्र-छात्राओं में सहयोग व समन्वय के साथ सर्वांगीण विकास के लिए किया गया है। संवाद