फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मतगणना कल, तैयारियों को गति देने में जुटे कर्मी

Fri, 12 May 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धनेवा स्थित समेकित विद्यालय में प्रकाश व अन्य व्यवस्थाओं को कराया जा रहा है दुरुस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के दस निकायों की गणना शनिवार को चार स्थानों पर होगी। सभी स्थलों पर गणना को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
जिले के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। धनेवा स्थित समेकित विद्यालय मेें नगर पालिका महराजगंज के अलावा नगर पंचायत पनियरा, परतावल, चौक व घुघली की गणना होगी। इसे ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को गणना स्थल पर प्रकाश व्यवस्था व अन्य कार्यों को पूरा कराने का कार्य हुआ। नगर पंचायत निचलौल की गणना निचलौल तहसील, नगर पंचायत आनंदनगर व बृजमनगंज की गणना फरेंदा तहसील तथा नगर पालिका नौतनवां व नगर पंचायत सोनौली की गणना नौतनवां तहसील मेंं होनी है।
विज्ञापन

...
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा मेंं डटे कर्मी
समेकित विद्यालय में बने पांच निकायों के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए कर्मियों की ओर से कड़ी नजर रखी जा रही है। दो से तीन सुरक्षा कर्मी चरणवार ड्यूटी कर रहे हैं। उनके साथ ही प्रत्याशियों के समर्थक भी सीसीटीवी के माध्यम से स्ट्रांग रूम पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

...
निर्वाचन अधिकारी की ओर से घोषित होगा परिणाम
सभी चार स्थलों पर निकायवार नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों की ओर से ही सदस्य व अध्यक्ष पद के परिणाम की औपचारिक घोषणा होगी। मतों को लेकर यदि किसी प्रकार की संशय की स्थिति होगी तो उसे निर्वाचन अधिकारी के समक्ष ले जाकर स्थिति स्पष्ट करनी होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि सभी निर्वाचन अधिकारी को मतगणना परिणाम जारी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें