फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उल्टी दस्त के बढ़े मरीज, एक बेड पर दो-दो बच्चों का चल रहा इलाज

Sun, 07 Apr 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी शुरू होते ही जिला अस्पताल में बुखार, उल्टी, दस्त, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें सर्वाधिक संख्या बच्चों की है। जेईएएस वार्ड की स्थिति यह है कि 26 बेड पर 48 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन

मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन में धूप सहन नहीं हो रही है। गर्म हवाओं से लोगों की हालत खराब हो जा रही है। ऐसे मौसम में लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ रही है। डॉक्टर बच्चों की खास देखभाल करने की सलाह दे रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में इलाज के लिए करीब 130 बच्चे उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार से पीड़ित पहुंचे। स्थिति ठीक न होने पर 10 बच्चों को डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें