महराजगंज। आरएसएस गठन के सौ वर्ष पूरे होने पर स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन करके नगर में पथ संचलन किया। इस अवसर पर लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा की। वक्ताओं ने कहा कि संघ सांस्कृतिक संगठन है, जिसकी शाखाओं में व्यक्ति निर्माण के साथ ही वैभवशाली राष्ट्र निर्मित करने की साधना सिखाई जाती है। घुघली और खुशहालनगर प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को घुघली खंड के बेलवा टीकर मंडल में स्वयं सेवकों ने विजयादशमी उत्सव मनाने के साथ शस्त्र पूजन किया। सिद्धार्थनगर विभाग के सद्भाव प्रमुख ज्योतिषमणि ने प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित होकर संघ के शताब्दी वर्ष के संघर्ष की गाथा का वर्णन किया। इस अवसर पर प्रदीप, विनय, अनिल, विष्णुदेव, अवनीश, ज्ञानेंद्र, दीनदयाल, ओमप्रकाश, दिनेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार पनियरा खंड के रुद्रापुर मंडल के अनंतपुर मोथई-ग्राम सभा में विजयदशमी उत्सव व पथ संचलन किया गया। मुख्य वक्ता सह विभाग प्रचारक अजीत ने कहा कि संघ का कार्य व्यक्ति नहीं, विचार पर आधारित है। कार्यक्रम में जीवेश, रामचंद्र, दीपक, योगेंद्र, विद्या, आकाश गुप्ता उपस्थित रहे। सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पथ संचलन कार्यक्रम हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शस्त्र पूजन व पथ संचालन कर शताब्दी वर्ष के प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर राजीव नयन, नगेंद्र, राघव, प्रेमधर पांडेय, गुरु मद्देशिया, धीरज मद्देशिया, अंकित गुप्ता, सुरेश विश्वकर्मा, दूधनाथ, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार संघ के विविध कार्यक्रमों की शृंखला के अंतर्गत पथ संचलन का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु विद्यालय से पथ संचलन निकाला गया। इसमें कृष्ण मोहन रौनियार, अजीत कुमार, रणजीत, नीरज सोनी, गिरीजेश आदि शामिल रहे।