मिठौरा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. केपी सिंह ने मंंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में बैठक की। उन्होंने विटामिन ए की खुराक को लेकर दिशा निर्देश दिए। कहा कि विटामिन-ए की कमी से बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को रोकने के लिए चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच साल के बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए 27 दिसंबर से जनवरी माह के अंत तक विटामिन-ए कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नौ से 12 माह तक के बच्चों को एक एमएल और एक वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को एक एमएल विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। संवाद