फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चिउरहा गांव में 12 वर्षीय बालक हिमांशु चौधरी के निर्मम हत्या के मामले में दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा की हिमांशु चौधरी की हत्या कथित तौर पर एक समुदाय के लोगों ने की है। इससे हिन्दू समाज में आक्रोश व्याप्त है। संगठनों का कहना है कि पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस की मौजूदा कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं है। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, संदीप, बलराम, शिवा, आदित्य, हरिशंकर, शिवाजी, सुनील, गोलू, सोनू, विश्वनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें