बीजा में छेड़छाड़ करने वाला विदेशी नागरिक गिरफ्तार
सोनौली। सोनौली के रास्ते नेपाल जा रहे एक विदेशी नागरिक को आब्रजन के अधिकारियों ने बीजा में छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर सोनौली पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। शुक्रवार की सुबह चार बजे आब्रजन कार्यालय पर एक विदेशी नागरिक पहुंचा और बहुत ही जल्दबाजी में आब्रजन अधिकारियों से डिपार्चर के लिए आग्रह किया। आब्रजन अधिकारियों ने जब पासपोर्ट और बीजा की जा की तो बीजा में छेड़छाड़ का संदेह व्यक्त करते हुए रोक लिया। आब्रजन अधिकारियों ने बताया कि युवक धोखे से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। बीजा की तारीख 8 जनवरी 2020 को समाप्त हो गई थी। युवक ने उस तिथि को अप्रैल 2020 कर दिया था। पासपोर्ट पर युवक का नाम गर्ननाट कार्डर निवासी ऑस्ट्रिया अंकित है। वह 21 अक्तूबर 2019 में नेपाल से भारत गया और भारत की यात्रा समाप्त कर 17 जनवरी को नेपाल जाने कीे फिराक में था। इस संबंध में कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि आब्रजन अधिकारियों की तहरीर पर विदेशी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।