फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वीआईपी मतदाताओं ने किया मतदान

Fri, 05 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। नगर निकाय चुनाव में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के अलावा विधायक व पूर्व विधायकों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। उन्होंने लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज नगर पालिका परिषद के सुकठिया बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है। इसमें सभी मतदाता हिस्सा लें। सभी लोगों को मतदान करना जरूरी है।
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बूथ संख्या-64 पर मतदान किया है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। नगर पंचायत परतावल के बूथ संख्या-25 पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने मतदान किया। नगर पंचायत फरेंदा के बूथ संख्या पांच सेठ पूरनमल जयपुरिया जूनियर हाईस्कूल पर बने बूथ पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नौतनवां के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने सोनौली नगर पंचायत के पहुंनी बूथ पर मतदान किया है। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए मतदान करने करने की अपील की। सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम ने पिपरदेउरा बूथ पर मतदान किया है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें