फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हिंसक भैंसे को पकड़कर सोहगीबरवा के जंगल में छोड़ा, ली राहत की सांस

Sat, 13 Apr 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-जंगली भैंसा ने एक की जान लेने के साथ ही कई को किया था घायल
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। जंगल से भटककर घुघली थाना क्षेत्र में पहुंचे जंगली भैंसे ने दो दिनों से आतंक मचा रखा था। एक किसान की जान ले ली थी तो कई लोगों पर जानलेवा हमला बोल घायल कर चुका था। लोगों में दहशत का माहौल था। वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की देर शाम को काफी मशक्कत कर भैंसे को अहिरौली गांव के पास से रेस्क्यू कर लिया। टीम ने भैंसे को सोहगीबरवा जंगल में छोड़ दिया।

विभाग के जिम्मेदारों से मिली जानकारी के मुताबिक गौर प्रजाति का एक भैंसा जंगल से भटककर घुघली थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके में आ पहुंचा था। जहां पर भैंसा लोगों को देखने के बाद हिंसक हो गया। फिर पिपरिहा कजरहा गांव में किसान खुद्दी प्रजापति पर हमला कर जान ले लिया। इतना ही नहीं भैंसा दो दिनों में करीब चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

उसके बाद से लोगों में भैंसे को लेकर दहशत का माहौल हो गया। भैंसा कभी खेतों में तो कभी आबादी के इर्द गिर्द बने मकानों के दरवाजे पर आकर खड़ा हो जाता था। इतना ही नहीं हिंसक भैंसा वाहन लेकर रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम को भी खूब छकाता रहा। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे के बाद टीम ने भैंसे को रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन


डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य ने कहा की कड़ी मशक्कत के बाद भैंसे को रेस्क्यू कर लिया गया। उसके बाद भैंसे के मुख पर लगी हल्की चोट का पशु डॉक्टरों की मदद से इलाज कराया गया। फिर उसे रात में सोहगीबरवा ले जाकर शिवपुर रेंज के जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें