घुघली। विकास खंड के ग्राम जोगिया निवासी स्व. नरसिंह प्रसाद दुबे के बड़े पुत्र एवं बस्ती जनपद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी हाईकोर्ट प्रयागराज के न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। इसको लेकर घुघली क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी की उच्च न्याय सेवा से पहली नियुक्ति देवरिया जिले में अपर जिला जज के रूप में हुई थी। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. मृगेश बहादुर सिंह, अनुज कुमार तिवारी, निहाल सिंह, चतुर्भुजा सिंह, सिद्दार्थ सिंह, श्रवण सिंह आदि ने खुशी व्यक्त की है।