फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घटिया सड़क निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। क्षेत्र के जर्दी-डोमरा बांध पर ग्राम पंचायत जर्दी के भड़रा टोले पर सड़क का निर्माण बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गुणवत्ता विहिन सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है। भोला सिंह, सुनील सिंह, गुलाब ,राजाराम, रामसेवक, सचिन, रामदवन, हनुमान, प्रताप, दुर्गेश पासवान ने बताया कि बिना सफाई किए मिट्टी पर ही मानक विहीन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। पैर लगते ही गिट्टियां उखड़ जा रहीं हैं। जांच कर गुणवत्तापूर्ण उक्त सड़क का निर्माण कराया जाए। सहायक अभियंता रमित कुमार रंजन ने बताया कि संबंधित जेई से बातकर सड़क मानक के अनुरूप बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें