भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के बांसपार नूतन में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान शेषमणि गौतम के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सभा की जमीन पर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रखने की मांग की। ज्ञापन में लिखा है की गांव दलित बस्ती के बगल में नवीन परती की जमीन है। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्रामीणों संग एक बैठक कर उक्त नवीन परती की जमीन पर एक चबूतरा व डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने की सहमति बन गई गई है। ग्रामीणों ने मूर्ति व चबूतरा निर्माण के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इसके लिए अनुमति मांगी है। इस अवसर पर लक्ष्मण प्रसाद, जंत्री प्रसाद, राजकुमार, महेश, रामस्वरूप, अभिषेक कुमार, मगन, संदीप, जीवलाल, सूरज, अनूप आदि मौजूद रहे।