फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिन नदी के बढ़ते जल स्तर से सहमे गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिन नदी के बढ़ते जलस्तर से सहमे गांव के लोग
विज्ञापन

बांध के किनारे बसे गांव के लोगों ने बाढ़ जैसे खतरे की आशंका जताई
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय : एसडीएम
पनियरा (महराजगंज)। क्षेत्र में होकर गुजरने वाली रोहिन नदी का बढ़ रहे जलस्तर के कारण आसपास के गांवों के लोग चिंतित हैं। इसी तरह इस नदी का जलस्तर बढ़ता रहा, तो यह खतरे के निशान तक पहुंच जाएगी। इससे लोगों ने बाढ़ जैसे खतरे की आशंका जताई है।
रोहिन नदी के बढ़ते जलस्तर के रुख को देखकर बड़हरा लाला, सुचितपुर, अनंतपुर, जर्दी, लक्ष्मीपुर सहित अन्य गांवों के लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि रोहिन नदी में बढ़ रहे जल स्तर से समस्या हो सकती है। सुचितपुर के पूर्व ग्राम प्रधान गंगा पासवान, अशोक पासवान, हरिकेश सहानी, विनोद पासवान, आलोक आदि का कहना है नदी के कटान से बचाव के नाम पर बेहतर व्यवस्था नहीं की गई है। बड़हरा लाला व अनंतपुर बांध पर जगह-जगह बारिश से कटान है। इसे लेकर तटबंध के किनारे बसे ग्रामीण सहमे हैं। ग्राम प्रधान पुष्पा चौहान बड़हरा लाला के घर आगे बांध कमजोर है। ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सैयद फरहान खान का कहना है कि बांध की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। जहां पर कटान दिखाई दे रहा है उसे भर दिया जा रहा है। एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम का कहना है कि रोहिन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें