फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आबादी से सटे पोखरी में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत

विज्ञापन
परसामलिक बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार गांव के सटे पश्चिम पोखरी के बगल में दिखा मगरमच्छ।संवाद
विज्ञापन
परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार में शनिवार की शाम को गांव के पश्चिम पोखरी के पास एक मगरमच्छ दिखाई दिया, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार गांव के सटे पश्चिम पोखरी के बगल खेत में मगरमच्छ के पैर में एक बांस की टहनी फंसी दिखाई दी। आसपास के लोगों की आवाज सुनकर मगरमच्छ पोखरी में चला गया। ग्रामीण अजीज खान, अर्जुन यादव, महमूद, अमरेंद्र, अनिल आदि लोगों ने बताया कि गांव की घने आबादी में मगरमच्छ दिखाई देने से भय बना हुआ है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्रीत यादव ने बताया कि मगरमच्छ की सूचना उत्तरी चौंक रेंज के घोड़हवा बीट के वन कर्मियों को दिया गया है। उत्तरी चौंक रेंज के घोड़हवा बीट फाॅरेस्टर जितेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें