फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
किराने की दुकान पर पोषाहार बेचते आंगनबाड़ी को पकड़े थे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के गौरा निपनिया गांव के ग्रामीणों ने पोषाहार बेचने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आगनबाड़ी कार्यकर्ता से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील पहुंच एसडीएम से शिकायत करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच में लापरवाही बरतने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


गौरा निपनिया गांव के रहने वाले प्रदुम्न, रामप्रवेश, दुर्गेश, सुमन, किरन, उषा, मंजू, सुनीता, अशोक, पिंकी आदि लोगों ने एसडीएम से बताया है कि 6 माह से लेकर 3 वर्षो तक के बच्चों को कुपोषण से जंग लड़ने के लिए पोषाहार का वितरण किया जाता है। लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मनमानी के चलते यह योजना केवल कागज में ही चल रही है। क्योंकि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दो से तीन माह बाद कुछ लोगों को पोषाहार देकर शेष पोषाहार को किराने की दुकान पर बेच देती है। इतना ही नहीं 14 जुलाई की शाम को गांव के बाहर एक किराने की दुकान पर पोषाहार बेचते पकड़ लिया गया। निचलौल एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें