फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोहगीबरवा के ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर लगाया भेदभाव का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। सौर ऊर्जा लगवाने में भेदभाव का आरोप लगाते निचलौल क्षेत्र के सोहगीबरवा गांव के ग्रामीण शनिवार को निचलौल तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया। उसके बाद इन लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर जांच कर कार्रवाई की मांग की। मृतक के नाम भी सौर ऊर्जा संयंत्र के वितरण का आरोप लगाया।
विज्ञापन


तहसील पर प्रदर्शन कर रहे सोहगीबरवा के गुलाब,सुदामा, जानकी, सुरसती, अमरावती, गुलाबों, सुनैना, गुड्डी आदि ने बताया कि गांव पर कई वर्षो से बिजली आपूर्ति बाधित है। ऐसे में घने जंगलों और नदियों से घिरे गांव के लोग रात के अंधेरों में घर से बाहर नहीं निकलते हैं। जिसे लेकर गांव में बीते दिनों सौर ऊर्जा का वितरण किया गया। जिस दौरान जिम्मेदारों की ओर से भेदभाव करते हुए एक ही परिवार में डबल सौर ऊर्जा का वितरण किया गया। ऐसे में तमाम परिवार सौर ऊर्जा का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं। इतना ही नही जिम्मेदारों ने मृतकों के नाम से भी सौर ऊर्जा का वितरण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें