परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरहवां दूबे के कुछ ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव के अंदर की सड़क पर बांस बल्ली रखकर रास्ता बंद करके प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लोडर, जेसीबी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली के आवागमन से सडक टूट रही है।
नौतनवा तहसील क्षेत्र में करीब 15 दिन से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार बेखौफ चल रहा है। मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां इतनी तेज रफ्तार में चल रही हैं कि सडकें टूट जा रही हैं। उड रही धूल से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरहवां दूबे में तेज रफ्तार में चल रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली देख कुछ ग्रामीणों ने सड़क पर बांस बल्ली रखकर आवागमन बंदकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
प्रदर्शन करने वालों में नारद, दशई, रामबचन, रामलक्षन, प्रसाद, जितेन्द्र, मन्नू, भूलन, अजय यादव, राजू, खलील, बृजेश मौजूद रहे।