फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्रामीणों ने की जिलाधिकारी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा / सिंदुरिया। क्षेत्र के ग्राम सभा नक्शा बक्सा के टोला टिकुलहिया के ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में हुए विकास कार्यों को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि 20 वर्षों से ग्राम प्रधान और उनके प्रतिनिधि ने टिकुलहिया टोला पर कोई विकास कार्य नहीं कराया। प्रधान प्रतिनिधि खुलेआम कहते हैं कि वे टिकुलहिया टोला पर कोई काम नहीं कराएंगे। इस कारण बरसात में स्थिति खराब हो जाती है। टोले की गलियों और रास्तों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर जाता है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर सड़क और नाली का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान सुरेंद्र, इंद्रेश, सूरज, शैलेंद्र, कुंदन, सुदामा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें